दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शांतिनाथ सभागार एमडी. जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन किया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शांतिनाथ सभागार एमडी. जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन करके किया। आर्यिका विज्ञमति माताजी ने धर्मसभा में कहा कि एक बालक ने गुरुदेव से प्रश्न किया कि मंदिर जाने और उस पत्थर की मूर्ति के रोज दर्शन करने से क्या होगा? गुरुदेव ने बालक से कहा कि तुम पढ़ते हो। बालक ने कहा- हां मैं पढ़ता हूं। मैं साइंस का स्टूडेंट हूं तो गुरुदेव ने कहा- बताओ एक लोहे के टुकड़े को तुम चुंबक कैसे बनाओगे? उस बच्चे ने फटाक से उत्तर दिया कि अरे गुरुदेव इसमें कौन सी बड़ी बात है? मैं अपनी लैब में जाऊंगा। उस लोहे के टुकड़े को जाकर चुम्बक से बार-बार स्पर्श कराऊंगा। बार-बार स्पर्श कराऊंगा। बार-बार स्पर्श कराते-कराते वो लोहे का टुकड़ा भी चुम्बक बन जाएगा तो गुरुदेव बोले- बस बेटा, जब हम बार-बार वीतरागता के दर्शन करेंगे। बार-बार वीतराग प्रतिमा के सामने खड़े होकर के स्तुति करेंगे, पूजा पाठ करेंगे तो एक-एक दिन आपका आत्मा भी जो अनादि काल से कर्म किट्ट कालिमा से लथपथ हो रहा है, ये शुद्ध पद को प्राप्त हो जाएगा।
मित्रों, मंदिर आना बड़ी बात नहीं है, मंदिर से घर जाना बहुत बड़ी बात है। धर्म सभा का संचालन महामंत्री मनीष जैन द्वारा किया गया। धर्म सभा में मुख्य रूप से आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री मनीष कुमार जैन, उपमंत्री विमल जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, सुशील जैन, अविनाश जैन, चक्रेश जैन, सचिन जैन, पंकज जैन, उषा जैन, मार्सनस कांता जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज मौजूद था l 6 जून को प्रातः 8:15 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका की मंगल प्रवचन आचार्य शांतिसागर सभागार, हरिपर्वत आगरा में होंगे l













Add Comment