महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर में 165 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा, सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा “दोस्ती से सेवा, सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो” के उद्देश्य से रविवार, 19 जुलाई को जैन स्कूल, पलटन गेट में विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुचामन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 165 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं महावीर प्रार्थना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद पारख, लालचंद, कमलकुमार, सुभाष, मैना देवी, ममता, रेखा, नीरज सिद्धार्थ पहाड़िया तथा ओमप्रकाश-किरण झाझरी ने किया। महावीर प्रार्थना का वाचन वीरा सरोज पाटनी, सीता गंगवाल एवं मनीषा पहाड़िया ने किया।
165 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
शिविर संयोजक वीर अनिल शर्मा, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया एवं वीर जीवन सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर में घुटनों के दर्द, कमर दर्द, कंधे के दर्द एवं माइग्रेन जैसी समस्याओं से पीड़ित 165 लोगों ने आयुर्वेदिक लेप चिकित्सा का लाभ उठाया
प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताया
वीर रामावतार गोयल ने कहा कि आयुर्वेदिक लेप पद्धति प्राकृतिक एवं स्थायी उपचार का प्रभावी माध्यम है। लेप विशेषज्ञ लक्ष्मीचंद जैन ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सहयोगियों की रही सक्रिय भागीदारी
शिविर में वीर अशोक अजमेरा, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर गोर्धन मालवीय, वीर सुरेंद्र सिंह, वीर नरेश जैन, वीर निर्मल, वीर संदीप पांड्या, वीर सुभाष गंगवाल, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुनील, वीर विकास पाटनी, वीर आनंद सेठी, वीर पारस, वीर आकाश पहाड़िया, अनिश अजमेरा, संजय अग्रवाल तथा वीर बलराय प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ सेवा प्रदान की। यह शिविर स्व. मुलीदेवी एवं स्व. टीकमचंद पहाड़िया परिवार के सहयोग से आयोजित किया गया।
सेवा और स्वास्थ्य का संदेश
महावीर इंटरनेशनल परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।













Add Comment