मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परम पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज के दर्शन कर श्रीफल समर्पित किया तथा इंदौर में होने वाले ऐतिहासिक वर्षायोग एवं चातुर्मास की सफलता हेतु मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर की यह रिपोर्ट।
इंदौर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय ने परम पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक वर्षायोग एवं चातुर्मास की मंगलकामना के साथ श्रीफल समर्पित किया।
वर्षायोग के लिए लिया आशीर्वाद
सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्मनगरी इंदौर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चातुर्मास एवं वर्षायोग के सफल आयोजन हेतु मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूज्य मुनिश्री के श्रीचरणों में श्रद्धा निवेदित कर समाज की ओर से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्म और समाज के प्रति प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में समाजजनों ने चातुर्मास के सफल आयोजन के लिए सामूहिक भावनाएं व्यक्त कीं। श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनिश्री के सान्निध्य में धर्म, संयम और आत्मकल्याण के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
–













Add Comment