समाचार

अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भूमि जैन को स्वर्ण पदक : नेपाल में प्रतिभाशाली नृत्यांगना भूमि ने दिखाया अपनी कला का जलवा 


मुरैना नगर की प्रतिभाशाली नृत्यांगना भूमि जैन ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। मुरैना से पढ़िए, मोहित जैन की यह रिपोर्ट…


मुरैना। नगर की प्रतिभाशाली नृत्यांगना भूमि जैन ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। भूमि जैन, श्री योगेश जैन की पुत्री हैं और बनखंडी रोड स्थित बी.एल. पाठक वाली गली की निवासी हैं। उन्होंने 6 एवं 7 जून को काठमांडू में आयोजित माउंट एवरेस्ट सागरमाथा कप-2026 (नेपाल-भारत डांस स्पोर्ट्स एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल दी बधाई

भूमि जैन ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भूमि की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भूमि की सफलता से मुरैना जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page