धार्मिक श्रीफल न्यूज का परिचय

श्रीफल: संस्कार, संस्कृति, सूचना, साहित्य का सम्पूर्ण मंच

संस्कार और संस्कृति से दूर होती हमारी नई पीढ़ी, हिंसा, तनाव और अशांति से भरे वातावरण में आवश्यकता है सही मार्गदर्शन की, सही दिशा और सही बोध की। वैभव और विलासिता से ग्रसित मानव प्रजाति को मानसिक शांति और तनावमुक्त जीवन के लिए आवश्यकता है धार्मिक ज्ञान के संवर्द्धन और आध्यात्मिक विकास की। श्रीफल जैन न्यूज मंच इसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह मंच केवल समाचार या सूचना तक सीमित न होकर जैन धर्म और संस्कृति की जानकारियों का विशाल भण्डार है। अतीत से लेकर अति आधुनिक समय तक की धर्म संबंधी सम्पूर्ण जानकारियां इस पर उपलब्ध करवाने का नेक प्रयास किया जा रहा है।

श्रीफल जैन न्यूज का प्रयास है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाओं के कल्याणार्थ वो सभी जानकारियां इस पर उपलब्ध हों, जिससे जीवन बेहतर बने और हमारी भावी पीढ़ी अपने ज्ञान चक्षुओं को खोलकर सद्मार्ग पर आगे बढे़। यह भी प्रयास है कि यह सभी जानकारियां बहुत सरल और सहज रूप में पूरी प्रमाणिकता के साथ उपलब्ध हों। इस मंच पर हम समाचार, स्वाध्याय, धर्म ग्रंथों का सार, वास्तु, ज्योतिष, धार्मिक कार्टून, प्रश्न माला, शास्त्र चर्चा, संत परिचय, समस्या समाधान, संस्कार, संस्कृति, धार्मिक क्रियाएं,धर्म का तार्किक और वैज्ञानिक आधार, आचरण,आहार, तीर्थ, त्योहार, मंदिर सहित अनेकानेक प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे। यह जानकारियां सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धन करने वाली होंगी।
फिलहाल श्रीफल जैन न्यूज में यह सब सामग्री 16 विभिन्न कॉलम के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी। बाद में आवश्यकतानुसार कॉलम बढ़ाए जा सकेंगे। श्रीफल न्यूज का प्रिंट अंक भी पाठकों को उपलब्ध करवाया जायेगा। श्रीफल जैन न्यूज का उद्देश्य यही है कि जैन धर्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी सूचना और जानकारी लोगों तक पहुंचे। “हर घर जिनवाणी, हर हाथ जिनवाणी” के लक्ष्य की ओर यह एक क्रांतिकारी कदम है।

यह भी अवगत कराना चाहेंगे कि 2005 में श्रीफल नाम करण कर्मयोगी स्वस्तिश्री कीर्ति भट्टारकर स्वामी जी ने श्रवणबेलगोला में ब्र. चक्रेश जी ( वर्तमान में अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ) को श्रीफल देते हुए किया था। तब से लेकर आज तक यह मंच धर्म और संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन तथा प्रचार के लिए सकारात्मक सोच और रचनात्मक तरीकों से अनवरत कार्य कर रहा है। यह सौभाग्य की बात है कि श्रीफल न्यूज का कार्य युवा संत अंर्तमुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के दिशा-निर्देशन में हो रहा है, ताकि इसकी प्रमाणिकता बनी रहे और सटीक, तथ्यात्मक एवं विस्तृत सूचनाएं श्रावकों और पाठकों तक पहुंचे।

श्रीफल जैन न्यूज मंच को और बेहतर, सार्थक, सफल एवं समृद्ध बनाने की दिशा में आपके सुझाव हमेषा उपयोगी होंगे। आशा है आपका अपना यह मंच आपके जुड़ाव से सफलता से नए सोपान हासिल करेगा। इसी विश्वास के साथ…….

श्रीफल जैन न्यूज परिवार

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें