सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ (6 पिच्छी) का भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वागत कर बड़े बाबा के दर्शन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ लिया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई ‘ की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में विश्ववंदनीय महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं अध्यात्म शिरोमणि आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के शिष्य पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ (6 पिच्छी) का भव्य मंगल प्रवेश बड़े बाबा की पावन नगरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत
कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य ऐलक श्री एवं क्षुल्लक संघ की गाजे-बाजे के साथ अगवानी की। संघ पहाड़ी मार्ग से बड़े बाबा मंदिर पहुँचा, जहाँ पूज्य बड़े बाबा के दर्शन एवं भक्तिभाव से वंदना की गई।
दिनभर हुए धार्मिक अनुष्ठान
प्रातःकाल भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान संपन्न हुए। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने बताया कि प्रथम अभिषेक, शांतिधारा एवं ऋद्धि कलश का सौभाग्य गौरव–दीपांशी–अनाया सुशील बरवासिया परिवार (आगरा), सर्वेश–मीना–आकाश–सिम्पी जैन परिवार (खेड़ा, फिरोजाबाद), यशवंत–पदम पटौदी (तराना), राजीव–नैतिक–प्रेम नारायण जैन (बरेली), अयांक–आकाश–अजय–नीता परिवार (बाराबंकी), कांता देवी–भागचंद–अनूप–रेणु सेठी परिवार (सूरत), नेमचंद–गीता जैन परिवार (सागर), कैलाशचंद–सुशील जैन (नागपुर), राकेश छाबड़ा (कालापीपल), आनंद कुमार जैन (बांसवाड़ा) सहित अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
ससंघ की आहारचर्या संपन्न
इस अवसर पर पूज्य ऐलक श्री 105 चैत्यसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 अपारसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 तन्मयसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 आगतसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 भास्वतसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 स्वस्तिकसागर जी महाराज की आहारचर्या भी विधिवत संपन्न हुई।
संगीतमय महाआरती में उमड़ी श्रद्धा
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना के साथ पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय महाआरती आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आरती में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री आर.के. जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ, मुनि सेवा समिति के सदस्य एवं क्षेत्र कमेटी के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment