समाचार

इंदौर में पंचकल्याणक महामहोत्सव का भव्य आगाज़, घटयात्रा से होगी शुरुआत; मुनिश्री विमलसागर जी के सानिध्य में 3 अप्रैल को निकलेगी मंगलमय यात्रा


इंदौर में श्री चंद्रप्रभु जिनालय मल्हारगंज के पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ 3 अप्रैल को भव्य घटयात्रा से होगा। मुनिश्री विमलसागर जी के सानिध्य में यह आयोजन धर्ममय वातावरण में संपन्न होगा। समाजजनों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की गई है।


इंदौर ।इंदौर शहर में श्री चंद्रप्रभु जिनालय मल्हारगंज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ बहुत ही भव्य तरीके से होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 घटयात्रा से होगा शुभारंभ

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे मंगलमय घटयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तीर्थ स्वरूप श्री आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर से शुरू होकर दलाल बाग स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।

मुनिश्री का मिलेगा सानिध्य

इस पूरे महामहोत्सव में परम पूज्य मुनिश्री 108 विमलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। उनके मंगल प्रवचन और देशना से कार्यक्रम और भी आध्यात्मिक बनेगा।

 विधि-विधान से होंगे आयोजन

ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश लारेल ने बताया कि दलाल बाग में विधि-विधान के अनुसार मंडप शुद्धि और वेदी शुद्धि की जाएगी। इसके बाद मुनिश्री ससंघ की मंगल देशना होगी, जिसमें धर्म के गूढ़ संदेश समाज को मिलेंगे।

 समाजजनों से सहभागिता की अपील

महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी, राजु अलबेला, अखिलेश सोधिया, भरतेश बड़कुल और विपुल बाझलं ने सभी समाजजनों से निवेदन किया है कि वे इस मंगलमय घटयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

ट्रस्ट द्वारा आयोजन

यह पूरा आयोजन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परिवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर द्वारा किया जा रहा है, जो समाज में धर्म और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page