समाचार

ज्ञानतीर्थ मुरैना में 05 अप्रैल को एपीपीएस की राष्ट्रीय बैठक: विवाह योग्य युवाओं के लिए नई पहल, देशभर से जुटेंगे संयोजक


मुरैना के ज्ञानतीर्थ में 05 अप्रैल को अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक होगी, जिसमें देशभर से संयोजक शामिल होंगे। बैठक में विवाह योग्य युवाओं के परिचय और सामाजिक योजनाओं पर चर्चा होगी। —पढ़िए रिपोर्टर: मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट


मुरैना में स्थित ज्ञानतीर्थ एक बार फिर सामाजिक समागम का केंद्र बनने जा रहा है। 05 अप्रैल को अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह (एपीपीएस) की राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर से क्षेत्रीय संयोजक भाग लेंगे।

विवाह योग्य युवाओं के लिए अनोखी पहल

संस्था के राष्ट्रीय संयोजकों—अजय जैन (शिवपुरी), रवींद्र जैन (भोपाल), रूपेश जैन (दिल्ली) और अनिल जैन (मकराना) ने बताया कि संस्था कई वर्षों से विवाह योग्य युवाओं के बायोडाटा एकत्रित कर समाज के लिए उपलब्ध करा रही है। हर सप्ताह सोशल मीडिया पर भी इनका प्रकाशन किया जाता है।

परिणय एप और परिचय पुस्तिका की तैयारी

संस्था द्वारा “जैसवाल जैन परिणय एप” का संचालन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की जानकारी उपलब्ध है।

इसके साथ ही नई परिचय पुस्तिका के प्रकाशन की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जुलाई तक बायोडाटा संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक के अनुसार, बैठक की तैयारियों को लेकर हाल ही में संरक्षक राजेंद्र भंडारी के निवास पर बैठक हुई।

इसमें अनूप जैन भंडारी को संयोजक बनाया गया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

आगंतुकों के लिए परिवहन, आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है।

अधिकाधिक सहभागिता की अपील

संरक्षक राजेंद्र भंडारी, महेशचंद्र बंगाली, पवन जैन सहित अनेक समाजजनों ने सभी क्षेत्रीय संयोजकों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page