समाचार

दिगम्बर जैन समाज इंदौर इतिहास रचने की तैयारी में: आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के 2026 चातुर्मास हेतु इंदौर समाज ने जताई मजबूत भावना


इंदौर दिगम्बर जैन समाज ने 2026 के चातुर्मास हेतु आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ को आमंत्रित करने के लिए बड़ौदा में भेंट कर अपनी भावना व्यक्त की। आचार्य श्री ने आशीर्वाद देते हुए सकारात्मक संकेत दिए। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट 


इंदौर । इंदौर का दिगम्बर जैन समाज इस बार इतिहास रचने की तैयारी में जुटा हुआ है। पूरे समाज में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि वर्ष 2026 के चातुर्मास को इंदौर में कराने की मजबूत भावना व्यक्त की जा रही है।

आचार्य श्री से की गई भेंट

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बड़ौदा में विराजमान मुनिकुंजर ज्येष्ठाचार्य आदि सागर जी (अकंलीकर) परंपरा के चतुर्थ पट्टाधीश 108 आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ (60 पिच्छी) से भेंट की।

इस प्रतिनिधि मंडल में आनंद गोधा, इन्द्र सेठी, कैलाश लुहाड़िया, डॉ. गिरिश पाटोदी, संदीप गंगवाल सहित कई समाजजन शामिल थे।

श्रीफल अर्पित कर रखी भावना

प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए इंदौर में चातुर्मास आयोजित करने की अपनी मंगल भावना प्रकट की। सभी ने एक स्वर में प्रार्थना की कि इस वर्ष का वर्षायोग इंदौर समाज को प्राप्त हो।

आचार्य श्री का मिला आशीर्वाद

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की भावना बहुत अच्छी है। निरंतर गुरु भक्ति करते रहें, आपकी भावना पूर्ण होने की प्रबल संभावना है।

इंदौर के लिए होगा गौरव का क्षण

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यदि यह चातुर्मास इंदौर में होता है, तो यह पूरे शहर के लिए सौभाग्य और गौरव का विषय होगा। सभी समाजजन को एकजुट होकर भावना करनी चाहिए ताकि गुरुदेव की स्वीकृति प्राप्त हो सके।

समाज में बढ़ रही एकजुटता

इस पहल से इंदौर जैन समाज में एकजुटता और उत्साह और भी बढ़ गया है। सभी लोग एक स्वर में यही प्रार्थना कर रहे हैं कि गुरुदेव की अमृतमयी वाणी सुनने का अवसर इंदौर को मिले।

नमोस्तु शासन जयवंत हो

अंत में सभी समाजजनों ने नमोस्तु शासन जयवंत हो का उद्घोष करते हुए अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page