समाचार

गिरनार धर्म यात्रा के लिए श्रीजी का आशीर्वाद किया प्राप्त : विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने हस्तिनापुर के बड़ा मंदिर, अतिशयकारी प्रतिमाओं के दर्शन किए


बड़ा मंदिर जी में विराजमान प्राचीन अतिशयकारी श्री शांतिनाथ कुंथुनाथ, अरहनाथ, भगवान जी एवं जम्बूद्वीप में विराजमान श्री नेमिनाथ, महावीर भगवान जी की प्रतिमाओं के विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने दर्शन किए। 25 जून को दिल्ली से गिरनार जी तक 25 दिवसीय 5,100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त समाज को गिरनार वंदना के लिए निवेदन किया। हस्तिनापुर से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट…


हस्तिनापुर। यहां के बड़ा मंदिर जी में विराजमान प्राचीन अतिशयकारी श्री शांतिनाथ कुंथुनाथ, अरहनाथ, भगवान जी एवं जम्बूद्वीप में विराजमान श्री नेमिनाथ, महावीर भगवान जी की प्रतिमाओं के विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने दर्शन किए। 25 जून को दिल्ली से गिरनार जी तक 25 दिवसीय 5,100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त समाज को गिरनार वंदना के लिए निवेदन किया। सरधना में विराजमान मुनि श्री सौम्य सागर जी मुनिराज के दर्शन कर गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। थापर नगर, मेरठ में धनकुमार जैन (विशु) से गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए विशेष चर्चा हुई और उन्होंने पूर्ण सहयोग की घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन (लक्ष्मी नगर), भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन, संगठन के युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन, बड़ा मंदिर, हस्तिनापुर के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश जैन एवं अन्य सदस्यों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page