दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में जयपुर हाउस जैन मन्दिर से श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, एमडी जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में जयपुर हाउस जैन मन्दिर से श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, एमडी जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसमें सबसे पहले सेक्टर 7 शांतिनाथ पाठशाला के बच्चे जैन ध्वजा लेकर चल रहे थे। बैंड अपनी मधुर ध्वनि से तुम से लगी लगन भजन पर नृत्य व संगीत पर महिलाएं झूम रही थी। भव्य मंगल प्रवेश श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, एम.डी. जैन, हरिपर्वत आगर में हुआ, जिसमें छीपीटोला के पाठशाला के बच्चों ने दिव्य घोष बैंड, ढोल नगाड़ों, बैंड बाजों के साथ भव्य अगवानी की। जगह-जगह पर पाद प्रक्षालन किए गए। श्री शांतिनाथ सभागार में महाराज जी और माता जी मंच पर आते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। विशाल पंडाल ऐसा लग रहा था। जैसे किसी मंदिर का प्रांगण हो और वहां भक्त उत्सव मना रहे हों। श्री शांतिनाथ महिला मंडल सेक्टर 7 द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया।
इन्होंने लिया सौभाग्य
परिषद के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रजलन किया गया।नपाद प्रक्षालन का सौभाग्य पूजा जैन, अनंत जैन, शास्त्र भेंट जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बल्ले, राजकुमार जैन गुड्डू, मीना जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाराज जी एवं माताजी के संघ के मंगल प्रवेश में शिकोहाबाद, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस,अलीगढ़,आगरा,की सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मंच संचालन मनोज कुमार जैन बांकलीवाल ने किया।
आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में भगवान महावीर स्वामी के समोशरण के गणधर गौतम स्वामी के बारे में बताया। आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज ने भी धर्म सभा को संबोधित किया।
यह समाजजन मौजूद रहे
इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के हीरालाल बैनाड़ा, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, उपमंत्री विमल जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, मनोज जैन बाकलीवाल, राजेंद्र जैन एडवोकेट, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, अनन्त जैन, मनोज जैन बल्ले, अनुज जैन क्रांति,अजय जैन, दीपक जैन बोतल वाले, सुबोध पाटनी, कुमार मंगलम, अनिल जैन आदर्श, सुशील जैन, पवन जैन चांदी वाले, महिपाल जैन,मनीष जैन लवली, दीपक जैन,शुभम जैन,चेतन जैन, विप्लप जैन, अनिल जैन,नरेंद्र जैन सुशील जैन,लुहाड़िया,राजेश जैन, सचिन जैन आलोक जैन, राकेश जैन, वंदना जैन, पूजा जैन, उषा जैन, आशा जैन, अलका जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज मौजूद था। 4 जून को प्रातः 8:30 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका की मंगल प्रवचन आचार्य शांति सागर सभागार, हरिपर्वत में होंगे l













Add Comment