दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था का 136वां नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर को महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। शिविर में 14 मरीजों की जांच की। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की रिपोर्ट…
धामनोद। दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था का 136वां नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर को महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। शिविर में 14 मरीजों की जांच कर 10 मरीजों को सहयोगियों के साथ निःशुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मा के लिए भोजन पैकेट प्रदान कर बस में बैठाकर दाहोद के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। धामनोद की विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही महिला शक्तियों ब्रह्मकुमारी रानी दीदी, भाजपा जिला मंत्री अनिता शर्मा, सुनयना कर्मा एवं वार्ड पार्षद ज्योति जोशी का सम्मान शशि श्रीवास्तव एवं कविता तोमर ने तिलक लगाकर किया। सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं संस्था के संचालक मंडल सदस्य निलेश माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में शासकीय अस्पताल की टीम द्वारा शुगर बीपी की जांच की गई। डॉ.सुरेखा जैन द्वारा बीपी जांचने की मशीन जबकि, राजू डोंगले आनंद मेडिकल द्वारा शुगर जांचने की मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर पुष्प रंजन बर्वे, हुकुमचंद पाटीदार, देवकरण कुशवाह एवं अन्य उपस्थित रहे। संचालन संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया। यह जानकारी संस्था उपाध्यक्ष विजय नामदेव ने दी।













Add Comment