आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के 41 वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर में शनिवार को प्रातः 7 बजे से आचार्य श्री की प्रेरणा, आशीर्वाद ससंघ सानिध्य में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी का 170 कलशों से महामस्तिकाभिषेक महोत्सव बडे ही भक्ति के साथ हुआ। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। महावीर तपोभूमि उज्जैन और गोलोक धाम के प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के 41 वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर में शनिवार को प्रातः 7 बजे से आचार्य श्री की प्रेरणा, आशीर्वाद ससंघ सानिध्य में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में मूल नायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी का 170 कलशों से महामस्तिकाभिषेक महोत्सव बडे ही भक्ति के साथ हुआ। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि सर्वप्रथम मंदिर जी में नित्य अभिषेक हुए। मनोज बोहरा परिवार की ओर से गुरुदेव आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और शास्त्र भेंट किए। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र बनकर अनिल गोधा परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य कैलाश छाबडा परिवार और गुंजन जैन खांदू कॉलोनी बांसवाड़ा वाले परिवार को मिला। आचार्य श्री ने वार्षिकोत्सव पर णमोकार महामंत्र 24 घंटे का अखंड सामूहिक पाठ कराए जाने का आह्वान किया। आचार्य श्री ने कहा कि द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ के समय कर्म भूमियों में एक साथ 170 तीर्थंकर हुए। आज सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस कारण 170 कलशों से इस मंदिर में प्रथम बार महामस्तिकाभिषेक कराया है। अब भगवान ऋषभदेव जी के जन्म कल्याणक चैत्र बदी नवमी को प्रतिवर्ष महामस्तिकाभिषेक कराया जाएगा।
आचार्य श्री के 41 वें गृह त्याग दिवस पर 41 पुरुषों को किया सम्मानित
सभा का संचालन मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया और यह ऐतिहासिक प्रथम बार मूल नायक महामस्तिकाभिषेक महोत्सव आयोजित हुआ उसके लिए आचार्य श्री के उपकारों के लिए कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर आचार्य श्री के 41 वें गृह त्याग दिवस पर 41 पुरुषों को, जो नियमित अभिषेक करेंगे गुरु आस्था परिवार गायत्री नगर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गायत्री नगर महारानी फार्म और विभिन्न कॉलोनियों के लगभग 170 से अधिक भक्तों ने अभिषेक किए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने बताया कि भक्ति के साथ भगवान ऋषभदेव ( आदिनाथ जी) की अष्ट द्रव्यों से पूजा की। संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया। आचार्य श्री संघ सहित 12 अप्रैल को प्रातः 6 बजे जवाहर नगर की ओर मंगल विहार करेंगे।













Add Comment