समाचार

दीक्षार्थी संजय भैया की गोद भराई की: 26 अप्रैल को परतापुर में होगी दीक्षा 


दीक्षार्थी संजय भैया की दीक्षा मुनि श्री प्रसन्न सागर जी के सानिध्य में 26 अप्रैल को परतापुर नगर में होने जा रही है। शनिवार को संजय भैया नगर में विराजमान माताजी के दर्शन के लिए पधारे। इस अवसर पर नौगामा दिगंबर जैन समाज ने संजय भैया की गोद भराई की। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह रिपोर्ट…


नौगामा। दीक्षार्थी संजय भैया की दीक्षा मुनि श्री प्रसन्न सागर जी के सानिध्य में 26 अप्रैल को परतापुर नगर में होने जा रही है। शनिवार को संजय भैया नगर में विराजमान माताजी के दर्शन के लिए पधारे। इस अवसर पर नौगामा दिगंबर जैन समाज ने संजय भैया की गोद भराई की। रस्म के तहत भैया जी को हाथों में मेहंदी लगाई गई। श्रीफल गोला, चावल, बादाम, मखाना आदि द्रव्य से गोद भराई की। इस अवसर पर संजय भैया ने कहा कि मेरे पुण्य का अवसर है कि मुझे धर्म मार्ग पर चलते दीक्षा मार्ग पर जाने का अवसर मिल रहा है।

गुरुओं के आशीर्वाद से मुझे दीक्षा लेने का मन में भाव आया। महिलाओं ने गोद भराई की। सभी महिलाओं ने एक-एक मुट्ठी द्रव्य उनकी गोदी में डालकर रस्म की। इस अवसर पर विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी ने इसका लाभ लेने के लिए कहा एवं सभी धर्म प्रेमी से निवेदन किया कि 26 अप्रैल को सभी धर्म प्रेमी बंधु दीक्षा देखने का लाभ पुण्य प्राप्त करें। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोली ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page