समाचार

महावीर जन्मोत्सव पर कस्बा मड़ावरा में निकली भव्य शोभायात्रा : धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का जन्मोत्सव, फल एवं मिष्ठान वितरित


जैन संत गणेश प्रसाद वर्णी जी महाराज की कर्मस्थली, ग्यारह जैन मंदिरों की नगरी मड़ावरा में जैन श्रद्धालुओं ने वर्तमान शासन नायक, चौबीसवें तीर्थंकर भगवान वर्धमान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे की गलियों में भव्य रथ शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना बाजार स्थित पार्श्वनाथ युगल जैन मंदिर परिसर से किया गया। पढ़िए यह राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…


मड़ावरा (ललितपुर)। जैन संत गणेश प्रसाद वर्णी जी महाराज की कर्मस्थली, ग्यारह जैन मंदिरों की नगरी मड़ावरा में जैन श्रद्धालुओं ने वर्तमान शासन नायक, चौबीसवें तीर्थंकर भगवान वर्धमान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे की गलियों में भव्य रथ शोभायात्रा निकाली। सत्य और अहिंसा का संदेश देकर “अहिंसा परमो धर्मः” की राह दिखाने वाले अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर निकली इस शोभायात्रा का शुभारंभ पुराना बाजार स्थित पार्श्वनाथ युगल जैन मंदिर परिसर से किया गया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वेरियल चौराहा के रास्ते महावीर विद्या विहार पहुंची, जहां भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा का पुण्यार्जकों द्वारा पंडित संतोष शास्त्री जी के निर्देशन में विधिविधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई।

जन्मोत्सव जुलूस में सबसे आगे नन्हें-मुन्ने बच्चे भगवान महावीर के सुसज्जित पालने को झुलाते हुए चल रहे थे। वहीं श्री वर्णी संस्कार पाठशाला के बच्चे अनुशासनपूर्वक नृत्य-गान करते हुए धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालु केसरिया वस्त्र धारण कर काष्ठ निर्मित धर्म रथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष चंवर डुलाते हुए चल रहे थे।

रथ में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रदीप जैन बमनौरा को एवं सारथी बनने का सौभाग्य सवाई सिंघई सुनील जैन को प्राप्त हुआ। रथ के पीछे समाज की युवतियां एवं महिलाएं क्रमबद्ध होकर मंगलगान करती हुई चल रही थीं।

महावीर विद्या विहार पहुंचने के उपरांत विद्यासागर देशनागृह में भगवान का जलविहार कराया गया तथा जन्मोत्सव की बधाइयां प्रेषित की गईं। इस अवसर पर सामाजिक विद्वानों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान नगर निवासी स्व. सुनील जैन (मिठ्या), जिनका कोरोना काल में असामयिक निधन हो गया था, उनकी सुपुत्री कु. हिमांशी जैन, जिन्होंने हाल ही में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, के परिजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विरधी चंद्र जैन, डॉ. राकेश जैन, राजेंद्र जैन, अभिनंदन जैन, राजू सौर्या, चेतन जैन, मुकेश (मामा), प्रियंक जैन, रानू जैन, दीपू जैन, विनोद अहिंसा, मोनू पिठोरिया, चक्रेश (दुकानवाले), पंचम (दुकानवाले), विक्की सिलोनिया सहित सकल दिगंबर जैन समाज, मड़ावरा का सहयोग रहा।सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा अशोक वर्मा, कृष्ण देव यादव सहित थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page