समाचार

भक्ति, उल्लास और आस्था का संगम : भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा


नगर में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक के साथ हुई, जिसके पश्चात अभिषेक एवं शांतिधारा विधिवत संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से आकर्षक श्रीजी विमान शोभायात्रा निकाली गई। पढ़िए यह राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। नगर में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक के साथ हुई, जिसके पश्चात अभिषेक एवं शांतिधारा विधिवत संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से आकर्षक श्रीजी विमान शोभायात्रा निकाली गई। तीन सुसज्जित विमानों के साथ निकली यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इंद्रा चौराहा तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्रों में तथा महिलाएं पीतवर्णी साड़ियों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं। जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने रंगोली सजाकर एवं आरती उतारकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

इन्हें मिला सौभाग्य

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया ने परिवार सहित श्रीजी की आरती उतारी। वहीं युवा ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में भगवान महावीर का जन्मकल्याणक अभिषेक संपन्न हुआ। श्री चंद्रप्रभु जिनालय में भी अभिषेक, भक्तामर स्तोत्र पाठ, पालना झुलाने एवं आरती का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में शांतिधारा का सौभाग्य अभिनंदन चौधरी, ऋषभ कठरया, राजेंद्र पड़वा, महेंद्र पठा, प्रशांत सिंघई (वंटी) एवं सुनील डेवड़िया को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य अनिल सिलौनिया को तथा आरती का सौभाग्य अखिल भारतीय महिला परिषद को मिला।

इनका रहा सहयोग

इस आयोजन को सफल बनाने में दिगंबर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री चंद्रप्रभु जिनालय कमेटी, अखिल भारतीय महिला परिषद, श्री अजितनाथ युवा मंडल एवं व्यायामशाला समिति का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था नगर इंचार्ज निखिल मलिक के नेतृत्व में चाक-चौबंद रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page