नगर में मुनिश्री विभव सागर जी महाराज की शिष्या सिद्ध श्री माताजी संघ के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मान स्तंभ पंच कल्याण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव के तहत मंगलवार सुबह आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। नोगामा से पढ़िए, सुरेशचंद गांधी की यह रिपोर्ट…
नौगामा। नगर में मुनिश्री विभव सागर जी महाराज की शिष्या सिद्ध श्री माताजी संघ के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानस स्तंभ पंच कल्याण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव के तहत मंगलवार सुबह आदिनाथ मंदिर, भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदय तीर्थ नसिया में विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया। इसके बाद माताजी के मुखारविंद से मानव स्तंभ में स्थित चारों प्रतिमाओं का अभिषेक कर शांतिधारा 108 कलशों से की गई। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य गांधी मनीष कुमार, सुरेशचंद्र ,सुभाष नानावटी , विपुल पंचोरी, लक्ष्मी पिंडारमिया, निलेश जीतमल को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मानव स्तंभ पर धर्म ध्वजा दीपक कुमार पंचोरी, अमृतलाल को चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माताजी को जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य गीतांश पंचोलीए विपुल को प्राप्त हुआ एवं 52 डेरी जिनालय पर नवीन धर्म ध्वजा लगाई गई। शाम को मंदिरजी में 48 दीप विधान के दीप प्रज्वलित किय गए। संचालन रमेशचंद्र गांधी ने किया।













Add Comment