समाचार

17 अप्रैल को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी देंगे जैनेश्वरी दीक्षा: टीकमगढ में होगा यह अद्भुत नजारा, उमड़ेगे श्रद्धालु 


टीकमगढ़ एक बार फिर त्याग, तपस्या और आत्मजागरण का अद्भुत दृश्य देखने जा रहा है। 17 अप्रैल शुक्रवार का वह पावन दिवस, जब आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी अपने शिष्यों को जैनेश्वरी दीक्षा अपने करकमलों से प्रदान करेंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। टीकमगढ़ एक बार फिर त्याग, तपस्या और आत्मजागरण का अद्भुत दृश्य देखने जा रहा है। 17 अप्रैल शुक्रवार का वह पावन दिवस, जब आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी अपने शिष्यों को जैनेश्वरी दीक्षा अपने करकमलों से प्रदान करेंगे। केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन का युगांतकारी क्षण होगा। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी जिन्होंने पूरे भारत में संयम की अलख जगाई और सैकड़ों मुनियांे को दीक्षित कर नमोस्तु शासन जयवंत हो को गुंजायमान किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया आचार्य श्री विशुद्ध सागर दीक्षा के बाद निरंतर भारत भूमि को कर्मस्थली बनाकर उन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। भारत भूमि पर लाखों किमी पदविहार कर ऐतिहासिक चातुर्मासों के माध्यम से उन्होंने समाज को संस्कार, संयम और धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भावी दीक्षार्थीयो को जेनेश्वरी दीक्षा प्रदान कर उन्हें संयम जीवन की ओर अग्रसर करेंगे। यह क्षण केवल दीक्षा का नहीं, आत्मजागरण का है। यह अवसर केवल देखने का नहीं, अनुभव करने का है। यह जहां त्याग की गंगा बहेगी, वैराग्य का दीप जलेगा और हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति के आंसू झिलमिलाएंगे। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page