समाचार

बड़वाह में आचार्यों का मंगल आगमन, आहारचर्या के बाद इंदौर की ओर विहार : कुमुदनंदी सागर और विप्रणत सागर महाराज के दर्शन से धर्मनगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


बड़वाह में आचार्य कुमुदनंदी सागर और विप्रणत सागर महाराज का मंगल आगमन हुआ। आहारचर्या और तप के बाद उन्होंने इंदौर की ओर विहार किया। समाजजनों ने दर्शनलाभ लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। — रिपोर्टर: रेखा जैन


परमपूज्य आचार्य श्री 108 कुमुदनंदीसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 विप्रणतसागर जी महाराज का धर्मनगरी बड़वाह में भव्य मंगल आगमन हुआ। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

मंदिर दर्शन और आहारचर्या आचार्य संघ ने नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद “संत सेवा ही ईश्वर सेवा” को सार्थक करते हुए श्रावकश्रेष्ठी सुयश-संदीप चौधरी के निवास पर दोनों आचार्यों की नियंतराय आहारचर्या संपन्न हुई, जहां समाजजनों ने बड़ी श्रद्धा से दर्शन लाभ लिया।

तप और साधना का क्रम दोपहर में सामायिक और तपचर्या का क्रम चला, जिसमें आचार्य श्री ने संयम और साधना का संदेश दिया।

इंदौर की ओर मंगल विहार तपचर्या के पश्चात आचार्य संघ ने इंदौर की ओर मंगल विहार किया। इस दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर आचार्यों के दर्शन करते नजर आए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page