अभिनंदनोदय तीर्थ पर मंगलवार को प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक मुनि सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में 1008 कलशों से श्रद्धालुओं द्वारा किया। प्रथम बार हुए महामस्तिकाभिषेक देखने श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ी। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ पर मंगलवार को प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक मुनि सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में 1008 कलशों से श्रद्धालुओं द्वारा किया। प्रथम बार हुए महामस्तिकाभिषेक देखने श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ी। इस मौके पर मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि प्रभु हमारे इष्ट हैं इनको स्वीकारो। सुख दुख में प्रभु के चरणों में आओ और इनकी शक्ति को पहचानो। चिकित्सक जहां शरीर का इलाज करता है तो वहीं प्रभु के चरणों में कर्मों का क्षय होता है, जिसको समझो और धर्म से जुडो। मुनि श्री ने कहा कि जहाँ हम सारी दुनिया को भक्तामर की शक्ति बता रहे वहीं अभिनंदनोदय तीर्थ में अनंतकालीन भक्तामर में पहुंचकर अपना कल्याण करो अनंत पुण्य का संचय होगा।
मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का प्रथम अभिषेक विकास जैन करमई द्वारा किया गया। जबकि मुनि श्री के मुखारविन्द से शांतिधारा का पुण्यार्जन महेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, संदीप सर्राफ परिवार ने किया। इसके उपरान्त सैकड़ों की संख्या में उपस्थित धर्मालुओं ने कलशाभिषेक किया। मुनि श्री के सानिध्य में मूलनायक जिनालय, चौबीसी एवं नंदीश्वर द्वीप के यज्ञनायक महायज्ञनायक के लिए डॉ. अक्षय टडैया, जिनेन्द्र जैन डिस्को, अनिल जैन अंचल, भगवानदास कैलगुवा, सुरेश जैन, आकाश जैन गैस, सनत खजुरिया, प्रसन्न जैन सिमरा, आदेश जैन रोडा, इंजी नेमिचंद सौरया, दीपक मलैया, निर्मल जैन कुम्हैडी, वर्णित जैन विदिशा, शुभम जैन, राहुल जैन चिगलौआ, पंकज जैन सिमिरा, रितिक जैन धौर्रा, सुधीर जैन सिवनी, रवीन्द्र अलया, राजीव कुमार मडावरा, कामरा परिवार को मिला। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं को संयोजित करने में मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक जैन इमलिया, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी , नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान,संजय रसिया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, संजीव सौरया, सौरभ जैन पीलू,वैभव जैन आदि सक्रिय हैं। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुन्यार्जन जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ.अक्षय टडैया को मिला। जहां अनेक श्रावकों ने आहारदान कर धर्मलाभ लिया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में हुआ। जिसमें अनेकों श्रावको ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया इसके उपरान्त गुरुभक्ति में श्रावकों ने सम्मलित होकर मुनि श्री की आरती की और भक्ति में झूमे।













Add Comment