समाचार

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव 22 अप्रैल से होगा : शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालय का है भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव


नव निर्मित जिनालय में 22 से 25 अप्रैल तक श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित जिन प्रतिमाएं विराजित होंगी। कनाड़िया रोड स्थित शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव 22 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नव निर्मित जिनालय में 22 से 25 अप्रैल तक श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित जिन प्रतिमाएं विराजित होंगी। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कनाड़िया रोड स्थित शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव 22 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमलों एवं सूर्यमंत्र से संस्कारित जिन प्रतिमाएं नवनिर्मित जिनालय वेदी में विराजमान होंगी। मंगलमय सानिध्य मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि अप्रमित सागर जी, मुनि सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ के मंगलमय पावन सानिध्य में होगा। मंदिर ट्रस्ट के न्यासी सुनील जैन ने बताया कि महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शास्त्री संजय ‘सरस’ चिचौली, बैतूल का कुशल निर्देशन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। दद्दू ने बताया कि इस पुण्य आयोजन को आचार्य श्री विरागसागर जी एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी का मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त है। चार दिवसीय महोत्सव 22 अप्रैल को प्रतिष्ठेय जिनबिम्ब शोभा यात्रा प्रातः 6.30 बजे निकाली जाएगी। टीकमगढ़ पंचकल्याणक से प्रतिष्ठित भगवान की पावन प्रतिमाओं की भव्य शोभा यात्रा श्री 1008 पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, वैभव नगर’ से प्रारंभ होकर नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय, शुभ लाभ होम्स’ पहुंचेगी। प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहण, मंडप एवं मंडल शुद्धि, जिन अभिषेक, शांतिधारा, दोपहर 1.30 बजे,’ मंडल प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, याग मंडल विधान, सायं 7.30 बजे, आरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

’23 अप्रैल को प्रातः 5.45 बजे जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, जाप अनुष्ठान, घट यात्रा एवं मुनि आदित्य सागर जी संघ की भव्य अगवानी होगी। प्रातः 9 बजे मुनिश्री के प्रवचन एवं आहार चर्या, सायं 5 बजे वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार होंगे। 24 अप्रैल को मुख्य प्रतिष्ठा दिवस प्रातः 8.बजे श्री जी का वेदी पर स्थापन, कलशारोहण, प्रातः 9 बजे अतिथि सम्मान, उद्बोधन, मुनिश्री के प्रवचन, सायं 8बजे भक्तामर पाठ, महिला परिषद का संगीतमय कार्यक्रम संगीतकार मिनी जैन, के माध्यम से होगा। 25 अप्रैल को दोपहर 3.00 बजे विश्व शांति महायज्ञ होगा।

यह रहेंगे विशेष पुण्यार्जक परिवार 

महोत्सव में सौधर्म इंद्र प्रयुम्न आभा जैन, धनपति कुबेर इंद्र अक्षय जूही जैन, महायज्ञनायक अविनाश मानिया जैन, यज्ञनायक सहज पलक जैन (रानीपुर परिवार), प्रमुख पुण्यार्जक एवं सहयोगी, समारोह गौरव हंसमुख कुसुमलता गांधी, द्रव्य पुण्यार्जक हेमचंद मीना झांझरी, ध्वजारोहण आरके मैना जैन, मुख्य द्वार पुण्यार्जक अरविंद विजया पापड़ीवाल, शिखर कलश पुण्यार्जक अशोक चंदा झांझरी, भीकनगांव, वेदी पुण्यार्जक सनत बडजात्य परिवार, शिखर ध्वज पुण्यार्जक जितेंद्र संगीता जैन, पंचमेरु पुण्यार्जक हेमा सुमत लुहाड़िया, शिखर निर्माण सह पुण्यार्जक विमल शील पाटनी रहेंगी। श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट ने सकल जैन समाज एवं समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से 22 से 25 अप्रैल तक आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव में सपरिवार पधारकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने का विनम्र आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page