मक्सी रोड स्थित दर्शनगिरी तीर्थ क्षेत्र में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक भक्ति श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उज्जैन से पढ़िए, यह खबर…
उज्जैन। मक्सी रोड स्थित दर्शनगिरी तीर्थ क्षेत्र में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक भक्ति श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय परामर्शदाता, अमित कासलीवाल एवं अध्यक्षीय सलाहकार आशीष जैन सूतवाला
मंचासीन रहे तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने दर्शनगिरी तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन कर चल रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा तीर्थ की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट एवं समस्त समाजजनों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। दर्शनगिरी तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि कासलीवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।













Add Comment