सुरसुंदरी संभाग महरौनी द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन और आयोजन संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया के नेतृत्व में किया गया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी। सुरसुंदरी संभाग महरौनी द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन और आयोजन संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सुरसुंदरी संभाग की सभी शाखाओं की सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन को प्रांतीय नेतृत्व का व्यापक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह (ग्वालियर) और प्रांतीय सचिव मधु बड़जात्या (ग्वालियर) की भूमिका प्रेरणास्रोत के रूप में रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से जल के महत्व को रेखांकित करते हुए बेहतरीन कृतियां प्रस्तुत कीं। निर्णायक प्रक्रिया के बाद घोषित परिणामों में महरौनी की सुमी सिंघई ने प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से महरौनी की प्राची मलैया और प्रांतीय संगठन सचिव (टीकमगढ़) मधु मैनवार रहीं, जबकि तृतीय स्थान टीकमगढ़ की प्रांतीय सह-कोषाध्यक्ष किरण जैन को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सुषमा देवड़िया, शिल्पी जैन, मीना शाह और प्रतिभा जैन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। संस्था द्वारा सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।













Add Comment