समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ : बैंडबाजे के साथ निकाली गई घट यात्रा


श्री आदिनाथ जिनालय (चौक मंदिर) पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का आयोजन 30 मई से 7 जून आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री संभवसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में हो रहा है। भोपाल से पढ़िए, यह खबर…


भोपाल। श्री आदिनाथ जिनालय (चौक मंदिर) पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का आयोजन 30 मई से 7 जून आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनिश्री संभवसागर जी महाराज के ससंघ के सानिध्य में हो रहा है। महेन्द्र जैन ने बताया कि आज महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल देव, गुरु आज्ञा के बाद प्रतिष्ठाचारी बाल ब्रह्मचारी अविनाश भैया के निर्देशन में भव्य घटयात्रानिकाली गई। इसमें शचि इन्द्रानी, मैना सुंदरी,धनश्री, महायज्ञनायिका सहित समस्त पात्र और समस्त माता बहन गाजेबाजे के साथ सिर पर आकर्षक कलश लिए धर्म प्रभावना कर रही थी।

घटयात्रा के बाद सौधर्म इन्द्र,श्रीपाल, कुबेर, महायज्ञनायक ने भगवान की प्रतिमा महोत्सव स्थल पर समवशरण में विराजमान कर अभिषेक, मुनिश्री सभंवसागर जी के श्रीमुख से शांतिधारा का सौभाग्य ऋषभ, प्रियम-प्रियांंश जैन, विजेन्द्र ,सचिन और अन्य को मिला। आज प्रथम दिवस 8 अर्घ्य सिद्धों को समर्पित किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page