समाचार

पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान: ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर का हुआ समापन


श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज मुरैना के सहयोग से आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन विद्वत नवनीत जैन ‘शास्त्री’ एवं आशीष जैन शास्त्री’ (शिविर क्षेत्रीय प्रभारी प्रभारी) के नेतृत्व में किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। ग्रीष्मकालीन आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज मुरैना के सहयोग से आयोजक संस्थान के 26 वर्षों की गरिमामयी संपूर्ती के अवसर पर मुरैना शहर में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरैना में 21 मई से 28 मई तक आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन विद्वत नवनीत जैन ‘शास्त्री’ एवं आशीष जैन शास्त्री’ (शिविर क्षेत्रीय प्रभारी प्रभारी) के नेतृत्व में किया गया। संस्कार शिक्षण शिविर में 400 से अधिक शिविरार्थियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से सांगानेर से पधारे हुए विद्वानों के द्वारा धार्मिक शिक्षा एवं संस्कारों व नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया गया। शिविरार्थियों ने बड़े मनोयोग एवं उत्साह पूर्वक भाग लेकर जीवन को व्यवस्थित करने का तरीका सीखा।

इनका रहा सहयोग

शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्थानीय मुख्य संयोजक वीरेन्द्र जैन (बाबा) एवं सह संयोजक डाॅ. मनोज कुमार जैन ,अजय कुमार जैन (गौसपुर), शुभम जैन (चिंटू), अनिल जैन (गढ़ी), मुकेश जैन,(नंदपुरा), अनूप भण्डारी, अभिषेक जैन (सोना क्रोकरी) एवं श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई। समाज के सधर्मी बन्धुओं ने इस शिविर में सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। शिविर समापन के पूर्व 28 मई को सभी शिविरार्थियों की परीक्षाएं ली गईं। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।

मंगलाचरण से हुई शुरुआत

काव्या जैन, नित्या जैन के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि देवेन्द्र जैन (सी ओ) पोरसा एवं नेन्सी जैन (एफ डी ओ) द्वारा चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन किया गया। शिविर में जिन शिविरार्थियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन सभी शिविरार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं पुरस्कार पुण्यार्जक परिवार दिनेश जैन वरैया (एडवोकेट), राजकुमार जैन (वरैया) के द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए। राजेन्द्र भण्डारी ने शिविर की उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला एवं धर्मेन्द्र जैन (एडवोकेट)ने शिविर वर्ष भर लगते रहे इस पर अपना वक्तव्य प्रकट किया। सांगानेर से पधारे विद्वान अभिषेक जैन ‘शास्त्री’ के द्वारा सांगानेर संस्थान का परिचय दिया गया। नितिन जैन ‘शास्त्री’ व आशीष जैन (मबई) के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। शिविर के मुख्य संयोजक वीरेन्द्र कुमार जैन (बाबा) के द्वारा सभी शिविरार्थियों, मुख्य अतिथियों एवं सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page