इंदौर सांसद शंकर लालवानी के राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जैन संतों के सुरक्षित मंगल विहार एवं धार्मिक आयोजनों में प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर के लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी के राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर दिगंबर जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका अभिनंदन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल ने किया सौजन्य भेंट
राहुल जैन केसरी के नेतृत्व में दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री शंकर लालवानी से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा उन्हें राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दीं।
जैन संतों के सुरक्षित विहार का उठाया मुद्दा
प्रतिनिधिमंडल ने चातुर्मास के दौरान जैन संतों के सुरक्षित मंगल विहार, मंदिरों की सुरक्षा तथा धार्मिक आयोजनों में प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने समाज को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जैन संतों के पैदल विहार एवं धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व का किया अभिनंदन
दिगंबर जैन समाज ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का अभिनंदन करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी के प्रति शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया।
समाजजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, डॉ. जैनेन्द्र जैन, रितेश पाटनी, धर्मेंद्र जैन (सिनकेम), राकेश विनायका, सुशील पंड्या, डी.के. जैन (डीएसपी), दिलीप पाटनी, सुबोध जैन, राजेंद्र सोनी, अनूप गांधी, वितूल अजमेरा, अजय जैन (मिंटा), सौरभ जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, संजय पपड़ीवाला, प्रिंसिपल टोंग्या, श्रीमती पुष्पा कासलीवाल एवं श्रीमती मुक्ता जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment