समाचार

आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज करेंगे दीक्षा प्रदान : परतापुर निवासी संजय दोसी की मुनि दीक्षा 26 अप्रैल को


परतापुर निवासी संजय दोसी की मुनि दीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगी। इस घोषणा से धर्मानुरागियों में हर्ष और भावुकता का वातावरण व्याप्त है। पढ़िए अजीत कोठिया की विशेष रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। परतापुर निवासी संजय दोसी की मुनि दीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगी। इस घोषणा से धर्मानुरागियों में हर्ष और भावुकता का वातावरण व्याप्त है।

अनुज, मित्र और गुरु समान व्यक्तित्व

अनुज कहें, हूमड़ भाई कहें, गुरु कहें या सच्चा मित्र, संजय दोसी ने हर भूमिका में जीवन को सही दिशा देने का कार्य किया है। उनके व्यक्तित्व ने सदैव लोगों को धर्म और गुरुभक्ति के मार्ग पर प्रेरित किया है।

भावनाओं से भरा संदेश

प्रिय धर्मानुरागी संजय भैया, आपकी 26 अप्रैल 2026 को मुनि दीक्षा की घोषणा से मन अभिभूत है। आपने केवल साथ नहीं निभाया, बल्कि गुरुभक्ति का वह पावन मार्ग दिखाया, जिससे जीवन धन्य हो गया।

आज जब आप जैन मुनि दीक्षा के इस दिव्य पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, तो हृदय भाव-विभोर है। आँखों में आंसू हैं, पर गर्व उससे भी बड़ा है।

त्याग और तपस्या का प्रेरणादायी मार्ग

त्याग की राह आसान नहीं होती,

हर कदम पर परीक्षा महान होती है।

जो मोह-माया को त्याग दे हंसकर,

वही आत्मा सच्चे अर्थों में महान होती है।

भैया, आपने जो राह चुनी है, वह साधारण नहीं, बल्कि तप और त्याग की पहचान है। आपका यह निर्णय केवल आपका नहीं, बल्कि हम सभी के जीवन के लिए प्रेरणा की उड़ान है।

26 अप्रैल: एक पावन क्षण

26 अप्रैल का दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे जीवन का सबसे पावन क्षण बन जाएगा। आपका यह त्याग और तपस्या हम सभी के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

आपको शत-शत वंदन, अभिनंदन।

शुभकामनाएं अर्पित

राहुल जैन (अरिहंत मोबाइल) ने भावी दीक्षार्थी संजय दोसी के सुखद मुनि जीवन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं अर्पित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page