वरदत्तादि ऋषियों की पावन निर्वाण स्थली एवं तेईसवें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ स्वामी की समवशरण/देशना स्थली, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि, तहसील बकस्वाहा, जिला छतरपुर (बुंदेलखंड, मप्र) की पावन भूमि पर सोमवार 23 एवं मंगलवार 24 मार्च 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
नैनागिरि। वरदत्तादि ऋषियों की पावन निर्वाण स्थली एवं तेईसवें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ स्वामी की समवशरण/देशना स्थली, श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि, तहसील बकस्वाहा, जिला छतरपुर (बुंदेलखंड, मप्र) की पावन भूमि पर सोमवार 23 एवं मंगलवार 24 मार्च 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी।
विशेष कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंतर्गत 23 मार्च की रात्रि विश्राम, 24 मार्च की आहारचर्या श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि में संपन्न होगी।
श्रद्धालुओं से पधारने का आह्वान
श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि नैनागिरि ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित नैनागिरि जी पधारकर इस पावन अवसर का लाभ प्राप्त करें।













Add Comment