समाचार

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज का मिला आशीर्वाद: 25 दिवसीय 5100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा को लेकर विश्व जैन संगठन का अभियान 


जैन तीर्थ वीरोदय, निर्माण विहार, दिल्ली में विराजमान आचार्यश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 5 जून को आयोजित मंशा पूर्ण विधान में आचार्य श्री ने संगठन के पदाधिकारियों को गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद दिया और समस्त समाज से प्रतिदिन देव दर्शन और तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी और शिखर जी वंदना के लिए मार्गदर्शन दिया। नईदिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट…


नईदिल्ली। जैन तीर्थ वीरोदय, निर्माण विहार, दिल्ली में विराजमान आचार्यश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 5 जून को आयोजित मंशा पूर्ण विधान में आचार्य श्री ने संगठन के पदाधिकारियों को गिरनार धर्म यात्रा की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद दिया और समस्त समाज से प्रतिदिन देव दर्शन और तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी और शिखर जी वंदना के लिए मार्गदर्शन दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने लक्ष्मी नगर, शकरपुर एवं निर्माण विहार मंदिर कमेटियों से पूर्ववत गिरनार यात्रा से पूर्व जागरूकता के लिए रैली निकालने और समस्त समाज से आगामी 20 जुलाई को भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी वंदना करने के लिए निवेदन किया।

भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने गुजरात तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा सभी जैन श्रद्धालुओं के गिरनार में रहने एवं भोजन आदि कीे पूर्ववत सुविधा दिए जाने की जानकारी दी। सभा में संगठन के सम्मानित सदस्य अनुज जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन पीएनबी, संगठन की लक्ष्मी नगर शाखा से अतुल जैन, अमित जैन उपस्थित रहें। प्रसिद्ध मंच संचालक सुरेंद्र जैन मिंटू ने संगठन द्वारा शिखर जी की पवित्रता के आंदोलन और गत वर्ष गिरनार धर्म पद यात्रा की जानकारी दी और सभी से यात्रा में सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page