समाचार

जैन संत सुधासागर आज मुरैना में करेंगे धर्म प्रभावना : ज्ञानतीर्थ पर मुनिश्री का होगा मंगल आगमन


जैन संत मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का पद विहार करते हुए मुरैना हाइवे पर मंगल आगमन हुआ। संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज का मंगल विहार झांसी से आगरा की ओर चल रहा है। भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट..


मुरैना। जैन संत मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का पद विहार करते हुए मुरैना हाइवे पर मंगल आगमन हुआ। संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज का मंगल विहार झांसी से आगरा की ओर चल रहा है। भीषण गर्मी व उमस होने के बावजूद भी मुनिश्री प्रतिदिन 20 किलोमीटर प्रतिदिन पद विहार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूज्य मुनिश्री का 2023 का पावन वर्षायोग ताज नगरी आगरा में हो सकता है। आगरा में चातुर्मास कराने के लिए आगरा के सकल जैन समाज ने अगाध श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विहार में अपनी सहभागिता दिखाई है।

बड़े बाबा के करेंगे दर्शन

पद विहार के दौरान ग्रेटर ग्वालियर की जैन समाज ने भी वर्षायोग हेतु काफी प्रयास किया। किंतु एक दिन के अल्पप्रवास के बाद गुरुदेव ने विहार कर दिया। हालांकि मुरैना के जैन समाज एवं अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी झांसी से ही गुरुदेव के विहार में तत्परता से लगी हुई है। मुरैना के सधर्मी बंधु प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में गुरुदेव के विहार में सम्मिलित हो रहे है, उन्हें भी उम्मीद है कि पूज्य मुनिराज अल्पप्रवास पर मुरैना नगर प्रवेश अवश्य करेंगे। पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज प्रातः 5 बजे तहसील भवन बानमोर से टोल प्लाजा मुरैना तक विहार करेंगे। उनकी आहारचर्या एबी रोड पर टोल प्लाजा के पास स्थित ऋषभ इंटर प्राइजेज में महेशचंद बंगाली, पवन जैन की फैक्ट्री प्रांगण में होगी। शाम को पुनः आगरा की ओर विहार होगा। विहार के दौरान मुनिश्री श्री ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में अल्प प्रवास पर बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page