समाचार

जियो और जीने दो शांति से रहने दो : ऋषभदेव पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिताएं 


शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। झालरापाटन से पढ़िए यह खबर…


झालरापाटन। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र और छात्राओं को उप प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुरेंद्रकुमार जैन ने स्मृति चिन्ह और पारितोषिक वितरण किया। प्रधानाध्यापिका शेफ्ता नाज ने बताया है कि आज विश्व में जो अशांति है, उसमें तीर्थंकर ऋषभदेव के सिद्धांत जियो और जीने दो और शांति से रहने दो, हिंसा, झूठ,चोरी, कुशील,परिग्रह इनसे हमें बचना चाहिए। अगर हम इनका पालन करेंगे तो विश्व में शांति होगी और हमारा देश भारत विश्व गुरु बनेगा इससे छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में और उनके नैतिक मूल्यों का विकास होगा। कार्यक्रम में विजेता कृतिका माली, रिद्धिमा, लक्षित, नायरा, गुनगुन और खुशी रहीं। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन ने आभार माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page