समाचार

भगवान चंद्रप्रभु के चल समारोह में दिखा भक्ति का नजारा : मुनि श्री विनय सागरजी के सानिध्य में हुआ भव्य कार्यक्रम


प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हुई भगवान चंद्र प्रभु का चल समारोह जैन समाज ने निकाला। आज के दिन पूर्व में महावीरपुरा में भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति निकली थी। जिसको लेकर प्रतिवर्ष आज के दिन ही जैन समाज द्वारा चल समारोह एवं कार्यक्रम किए जाते हैं। डबरा से मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…


डबरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हुई भगवान चंद्र प्रभु का चल समारोह जैन समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ निकाला गया। आज ही के दिन पूर्व में महावीरपुरा में भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति निकली थी। जिसको लेकर प्रतिवर्ष आज के दिन ही जैन समाज द्वारा चल समारोह एवं अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह चल समारोह मुनि श्री विनय सागरजी के सानिध्य में निकाला गया। चल समारोह महावीरपुरा स्थित जैसवाल जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ और सभी जैन मंदिरों से होते हुए वापस महावीरपुरा जैन मंदिर पहुंचा।

जगह-जगह जैन समाज के लोगों द्वारा रथ को रोककर पूजा-अर्चना आरती की। चल समारोह महावीरपुरा पहुंचा और वहां अभिषेक के बाद शांतिधारा पाठ किया गया। उसके बाद मुनि श्री विनय सागर महाराज ने प्रवचन दिए। उसके बाद सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज रखा गया। जिसमें जैसवाल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन, मनीष जैन, कैलाश जैन, मंत्री प्रेमचंद कोशाध्यक्ष जैन, मनोज जैन ,राजू जैन, रानू जैन सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page