समाचार

जैन धार्मिक शिक्षण शिविर 5 जून से होगा आरंभ : निमाड़,मालवा सहित मुंबई, इंदौर खंडवा सहित 20 नगरों से आएंगे शिविरार्थी


13 वां बाल युवा महिला शिविर एवं श्री आदिनाथ से पुष्पदंत तीर्थंकर पंचकल्याणक विधान और 8वां वार्षिक महोत्सव पांच से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। 13 वां बाल युवा महिला शिविर एवं श्री आदिनाथ से पुष्पदंत तीर्थंकर पंचकल्याणक विधान और 8वां वार्षिक महोत्सव पांच से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला में श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि 5 दिवसीय13 वां बाल युवा महिला शिविर का आयोजन श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल सनावद के तत्वावधान में शुक्रवार से 9 जून तक पोरवाड़ जैन दिगंबर जैन धर्मशाला लगाया जाएगा। 10 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष जनीशचंद जैन ने बताया कि  पड़ित विवेक शास्त्री, विदुषी राजकुमारी दीदी दिल्ली एवं विदुषी प्रमिला बहन जी इंदौर प. नीलेशभाई सनावद, प.रितेश शास्त्री के निर्देशन में नगर में ग्रीष्मकालीन जैन धार्मिक संस्कार शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के संयोजक सुधीर पंचोलिया और संजय जैन ने बताया कि श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्ष मंडल सनावद के तत्वावधान में हो रहे शिविर में निमाड़, मालवा सहित मुंबई, इंदौर खंडवा इत्यादि 20 नगरों से लाभ लेने भाई ,बहन युवा एवं बालक अपने घर से दूर रहकर विद्वानों के सानिध्य रहकर धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगे। शिविर के दौरान बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम मंडप का उदघाटन जिनेश रूपम जैन लॉरेल शर्ट इंदौर एवं निशीथ जैन महल परिवार खंडवा करेंगे।

आदित्य पंचोलिया विवेक जैन कालु ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन प्रातः श्रीजी का अभिषेक पूजन, स्वामी जी का सीडी प्रवचन, युवा कक्षाएं, दोपहर में विधान पूजन, महिलाओं की कक्षाएं, शाम को जिनेंद्र भक्ति, प्रवचन एवं् रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अभिषेक घाटे, प्रकाश जैन, डॉ रविश जैन, अनुभव जैन, जितेश जैन से सभी समाजजनों से शिविर में भाग लेकर पुण्य अर्जन करने का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page