समाचार

रेलमंत्री का जताया आभार : जैन समाज की मांग मानी, रेल सेवा बहाली के आदेश


आगामी 13 से 17 अप्रेल के बीच, रेलवे द्वारा नॉन इंटरलिंकिंग के चलते बीना-कटनी रेल मार्ग पर कई ट्रेन को निरस्त करने की घोषणा की गई थी। जानकारी मिलने पर समग्र जैन समाज ने अपने- अपने माध्यम से इसका पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराया था एवं रेल मंत्री पत्र लिखकर आदेश वापिसी हेतु अनुरोध किया गया था। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आगामी 13 से 17 अप्रेल के बीच, रेलवे द्वारा नॉन इंटरलिंकिंग के चलते बीना-कटनी रेल मार्ग पर कई ट्रेन को निरस्त करने की घोषणा की गई थी। जानकारी मिलने पर समग्र जैन समाज ने अपने- अपने माध्यम से इसका पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज कराया था एवं रेल मंत्री पत्र लिखकर आदेश वापिसी हेतु अनुरोध किया गया था। जैन समाज के कुछ श्रेष्ठियों ने रेलमंत्री से बात की। उन्होंने तत्काल आश्वासन दिया और राज्यरानी एक्सप्रेस, भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा अम्बेडकर नगर इन तीन रेल सेवाओं को बन्द न करने के आदेश भी जारी कर जैन समाज की बात मान कर तत्काल आदेश जारी कर ट्रेन सेवा चालू करने का आदेश दिया।

इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, सीमा रावत आदि ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
44
+1
10
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page