बड़वानी में दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने एडवोकेट ऋषभ दोसी को जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट अंजना जैन को महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय की पूरे देश में राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता द्वारा जैन समाज के युवाओं को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है। बड़वानी/धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह रिपोर्ट…
बड़वानी/धामनोद। बड़वानी में दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने एडवोकेट ऋषभ दोसी को जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट अंजना जैन को महिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय की पूरे देश में राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता द्वारा जैन समाज के युवाओं को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है। दिगंबर जैन युवा महासभा के आगामी वर्ष में 600 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा रही हैं। बड़वानी जिले में एडवोकेट ऋषभ दोसी मुनि भक्ति एवं जैन समाज में समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। साथ ही महिला शक्ति के रूप में अंजना जैन एडवोकेट हमेशा जैन धर्म के प्रचार प्रसार में अग्रणी रही हैं।
इनकी नियुक्ति में पर दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल के साथ-साथ खरगोन जिले के जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी पारस कासलीवाल ने शुभकामनाएं दी हैं। मेहता ने उनकी नियुक्ति करते हुए इनको निर्देश दिया कि शीघ्र ही बड़वानी जिले की कार्यकारिणी घोषित करें एवं महिला अध्यक्ष को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़़कर जैन जागृति जनगणना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही दिगंबर जैन महासभा की सदस्यता अभियान को गति दें।













Add Comment