समाचार

श्रद्धा से हुआ श्री पद्मप्रभु भगवान का प्रतिमा स्थापना महोत्सव: अवधपुरी क्षेत्र में उमड़ी आस्था और भक्ति की लहर


अवधपुरी क्षेत्र स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मूलनायक श्री पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा स्थापना का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। अवधपुरी क्षेत्र स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में मूलनायक श्री पद्मप्रभु भगवान की प्रतिमा स्थापना का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस पावन अवसर पर प्रतिमा स्थापना की समस्त धार्मिक क्रियाएं विद्वान पंडित अरविंद जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संपन्न कराई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार विधि-विधान और गूंजते जयकारों के बीच मूलनायक भगवान पद्मप्रभु की प्रतिमा को नवीन वेदी पर विधिवत स्थापित किया गयाद्यजिससे पूरा जिनालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।कार्यक्रम में प्रतिमा प्रदाता एवं स्थापना के प्रमुख कर्ता के रूप में रोहित जैन अहिंसा,रिचा जैन, रचित जैन,वंशिका जैन,आव्या जैन सहित अहिंसा परिवार,आगरा का विशेष सहयोग रहा।वहीं मुख्य वेदी के प्रमुख दाता सुमेर चंद्र जैन पांड्या, आशा जैन पांड्या,अंशु जैन,सलोनी जैन पांड्या परिवार ने भी इस पुण्य कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।इसी क्रम में 2027 में आयोजित होने वाले अवधपुरी पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अनंत कुमार जैन एवं नीलम जैन को प्राप्त हुआ।पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीत मंगलाचरण और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

आयोजन समिति द्वारा बाहर से पधारे सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज एवं इक्षु गन्ना रस की भी सुंदर व्यवस्था की गई।आयोजन को सफल बनाने में श्री पद्मप्रभु जिनालय ट्रस्ट, समस्त जिनालय परिवार एवं पद्मप्रभु महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा।यह आयोजन जैन समाज के लिए आस्था,एकता और भक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि सायं 6 बजे अवधपुरी जिनालय से उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल विहार एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के लिए हुआ। इस अवसर पर प्रवीन कुमार जैन,इंद्रप्रकाश जैन, ओम प्रकाश जैन, विवेक जैन,रवि जैन,राकेश जैन नरेंद्र कुमार जैन, संजय जैन,राजू गोधा,अजय कुमार जैन रविंद्र कुमार जैन,अनंत जैन, पीयूष जैन,मधु जैन कंसल,कविता जैन,करुणा जैन,पुष्पा जैन,रिंकी जैन,रंजना जैन,गीता जैन,अंजू जैन, हेमलता जैन,रागिनी जैन सहित समस्त अवधपुरी एवं कलाकुंज जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page