इंदौर के आदिनाथ चैत्यालय में 20 दिवसीय भक्तामर दीप अर्चना का महावीर जयंती पर भव्य समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ भाग लेकर धर्म प्रभावना को नई ऊंचाई दी। राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट ..
इंदौर । इंदौर के स्कीम नंबर 71 स्थित आदिनाथ चैत्यालय में परम पूज्य मुनि श्री चारित्र सागर जी महाराज की प्रेरणा और आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के मंगल आशीर्वाद से निरंतर धार्मिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
20 दिनों की भक्ति यात्रा
अजय पंचोलिया, महेंद्र टी जैन एवं निखिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र वदी नवमी से चैत्र सुदी तेरस तक 20 दिवसीय भक्तामर दीप अर्चना का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया।
समाज की सक्रिय भागीदारी
श्रीमती आरती सनत जैन एवं महेंद्र जैन के आव्हान पर समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हर दिन सुबह 6:30 बजे श्री जिनेंद्र अभिषेक, शांतिधारा और पूजन का क्रम चलता रहा।
संध्या की विशेष आराधना
प्रतिदिन शाम 7:30 बजे प्रभु आरती और गुरु भक्ति के बाद दीप अर्चना का अनुष्ठान प्रारंभ होता था, जिसमें अनेक परिवारों ने श्रद्धा के दीप प्रज्वलित कर पुण्य अर्जित किया।
श्रद्धालुओं की भागीदारी
इस अनुष्ठान में रिया-निखिल, अविचल, विशाल, स्पर्श, पूर्वा-समर कंठाली, प्रहस्त, सावन-प्रमथेश जैन, मीना-दीपक प्रधान, निलिशा-अर्पित जैन, त्रिशला-अमित जैन (USA), रीना अरिहंत गोठाने, समीक्षा महेंद्र, आरती अजय पंचोलिया, ममता, आशा-सुशील, सुनील जैन ईशान, ज्योति पंकज सेठिया सहित अनेक परिवारों ने भाग लेकर दीप आराधना की और प्रभावना वितरित की।
भक्ति और ऊर्जा का अद्भुत संगम
पूरे 20 दिनों तक मंदिर परिसर में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का ऐसा वातावरण बना रहा जिसने हर श्रद्धालु के मन को छू लिया।













Add Comment