आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज ससंघ का तीर्थराज सम्मेद शिखरजी से कोलकाता की ओर चल रहे पद विहार के दौरान रविवार को बेलगछिया उपवन, कोलकाता में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। कोलकाता से पढ़िए, यह रिपोर्ट…
कोलकाता/जयपुर। आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज ससंघ का तीर्थराज सम्मेद शिखरजी से कोलकाता की ओर चल रहे पद विहार के दौरान रविवार को बेलगछिया उपवन, कोलकाता में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पद विहार के मध्य कोलकाता के श्यामबाज़ार स्थित पांच माथा सर्किल के समीप धर्म जागृति संस्थान ने वंदन मंच पर संघ का भव्य स्वागत किया। मंगल कलश धारण किए महिलाओं ने जयघोष के साथ आचार्य श्री का अभिनंदन किया। धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ई. भूपेन्द्र जैन (दिल्ली), उपाध्यक्ष राजकमल सरावगी, संरक्षक निकुंज जैन, प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला (जयपुर), कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया, बिहार के मंत्री पराग जैन, बंगाल के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय जैन इस्पात, राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष रैना जैन, अनिता जैन (दिल्ली) सहित सेठी परिवार, हावड़ा ने आचार्य श्री का प्रासुक जल एवं रत्नों से जयकारों के बीच पाद प्रक्षालन कर श्रद्धापूर्वक नमन-वंदन किया।
आचार्य श्री ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रूपा देवी, पवन-ललिता, अभिषेक-भूमिका, आशीष-प्रेरणा, अंकित-स्नेहा सेठी, ताराचंद पाटनी, अरुण जैन (श्यामबाज़ार), जे.के. जैन (जे.के. मसाला), पवन मोदी (के.डी. ड्रेसेज) उपस्थित रहे। बेलगछिया मंगल प्रवेश के बाद आयोजित धर्मसभा में धर्म जागृति संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को चित्र अनावरण तथा दीप प्रज्वलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री का आगामी विहार खंडगिरि-उदयगिरि की ओर संभावित है।













Add Comment