श्री आदिनाथ महिला मंडल महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 8 अप्रैल , दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
जयपुर। श्री आदिनाथ महिला मंडल महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 8 अप्रैल , दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की मंत्री बीना टोंग्या ने बताया कि आज के कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कविता गोधा, कमला बिलाला, मेना सोगानी, सुनीला झांझरी, लीला सोगानी, नीलू गंगवाल, प्रमिला बड़जात्या, संगीता अजमेरा द्बारा किया गया।
कार्यक्रम में महिला मण्डल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी विमला जैन, सरोज बाकलीवाल, ऊषा सेठी, रेखा पापडीवाल, बीना टोंग्या, रेखा झांझरी, सुनीला बाकलीवाल, ज्योति जैन, अनीता बड़जात्या, संगीता बाकलीवाल, ज्योति शाह, सीमा पाटोदी सहित सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मेंअलग-अलग थीम पर सदस्याओं द्वारा नृत्य किया गया एवं शिक्षाप्रद लघु नाटिकाओं की झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे सभी 250 से अधिक उपस्थित महिला सदस्यों ने सराहा। दोपहर में सभी को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. विपुल खंडेलवाल एवं डॉ. मीनू खण्डेलवाल का स्वागत किया। दोनों डॉक्टरों ने कुछ बीमारियों के संबंध में एवं उनसे बचाव के बारे में वहां उपस्थित सदस्याओं को अवगत कराया। हाउजी मंजू सेवा वाली के द्बारा खिलाया गया।
इसके बाद अन्य गेम भी खिलाये गए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को एवं हाउजी के सभी विजेताओं को महिला मंडल द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया। अंत में सभी सदस्याओं द्वारा सुरुचि द्वारा वात्सल्य भोज का आनंद लिया।













Add Comment