समाचार

अभिषेक जैन जिला अध्यक्ष सोनल जैन महामंत्री बने : श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा की ओर से की गई नियुक्ति…


श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा भिंड ने जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन एवं जिला महामंत्री सोनल जैन पत्रकार एवं महिला जिलाध्यक्ष रानी जैन को नियुक्त किया है। भिंड से पढ़िए, यह खबर…


भिंड। जिले के युवाओं को कमान दी गई है। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा भिंड ने जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन एवं जिला महामंत्री सोनल जैन पत्रकार एवं महिला जिलाध्यक्ष रानी जैन को नियुक्त किया है। युवा महासभा के सुमित जैन दिल्ली ने बताया कि युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने गुरुवार को भिंड में जिला अध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन को नियुक्त किया। उनके साथ-साथ महामंत्री के रूप में सोनल भाई जैन पत्रकार एवं महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में रानी जैन को नियुक्त किया गया। तीनों पदाधिकारी जैन समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रणी रहते हैं एवं संतों की सेवा में मुनि भक्त बनकर आगे रहते है। मेहता ने समस्त पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भिंड जिला महत्वपूर्ण जिला है। पूरे जिले में हर गांव और कस्बे में विस्तृत रूप से कार्यकारिणी घोषित की जाए एवं जाति का जनगणना अभियान को मजबूत किया जाए। साथ ही रचनात्मक आयोजन एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जाए। मेहता ने बताया कि आने वाले समय में पूरे देश में 600 से अधिक जिलों में कार्यकारिणियों का गठन होने जा रहा है।

विगत 40 दिनों में 30 कार्यकारिणी गठित हुई है। जो अपने आप में इतिहास है। इस पुनीत कार्य के लिए मेहता ने सारे देश की युवाओं का आभार प्रदर्शित किया। मध्यप्रदेश भिंड जिले की कार्यकारिणी के गठन को लेकर केंद्रीय दिगंबर जैन महासभा के प्रमुख गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल और भिंड जैन समाज के युवा नेता सिद्धार्थ जैन, राकेश जैन चौधरी ने शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page