समाचार

आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी संसघ का शुभ प्रस्थान : ऋषिकेश से अष्टापद के लिए हुआ मंगल विहार


आर्यिका रत्न र्णमति माताजी संसघ का मंगल विहार शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:44 बजे ऋषिकेश से अष्टापद (बद्रीनाथ) की ओर प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों गुरु-भक्त परिवार उपस्थित रहे। पढ़िए राजेश जैन ‘दद्दू’ की रिपोर्ट..


इंदौर। आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी संसघ का मंगल विहार शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:44 बजे ऋषिकेश से अष्टापद (बद्रीनाथ) की ओर प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर हजारों गुरु-भक्त परिवार उपस्थित रहे। बिगड़े मौसम और वर्षा के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

धर्म ध्वजा के साथ निकला विहार

विहार के दौरान सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए कलेक्टर प्रतीक जैन चल रहे थे। पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर आर.के. मार्बल परिवार के विमल जैन, तारिका जैन, राजेंद्र कटारिया, योगेश जैन, अजय जैन सहित बद्रीनाथ अष्टापद क्षेत्र के अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या, ट्रस्टी विजय काला तथा राजीव जैन (सहारनपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अष्टापद तीर्थ पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान अष्टापद तीर्थ के पोस्टर का विमोचन समाज के वरिष्ठजनों के करकमलों से, आर्यिका पूर्णमति माताजी संसघ के सान्निध्य में संपन्न कराया गया।माताजी का मंगल प्रवेश अष्टापद क्षेत्र में 21 अप्रैल की शाम अथवा 22 अप्रैल की प्रातः संभावित है। महामंत्री कीर्ति पांड्या ने समाजजनों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आर्यिका संसघ की मंगल अगवानी करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page