समाचार

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव : महोत्सव समिति का हुआ गठन


 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बड़े मंदिर जी के हॉल में संपन्न हुई बैठक में सभी समाजजनों की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया। पढ़िए सन्मति जैन काका की विशेष रिपोर्ट…


सनावद। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बड़े मंदिर जी के हॉल में संपन्न हुई बैठक में सभी समाजजनों की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया।

इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

बैठक में वैभव सराफ, विशाल चौधरी, कुणाल जैन एवं आशीष जैन को सर्वसम्मति से समिति में मनोनीत किया गया।

दो दिवसीय महोत्सव का निर्णय

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव दो दिवसीय रूप में नव-निर्मित जैन परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत ध्वजारोहण, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पात्र चयन, रथ यात्रा, बालक वर्धमान की शोभायात्रा, पालना झुलाना सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page