समाचार

श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान को लेकर पत्र - 15 : हर दिन चाहते हैं गुरुदेव की वाणी सुनना – शोभा जैन


अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन भी इसी कार्यक्रम में किया गया। आयोजन के बाद समाज के विभिन्न श्रेष्ठी जनों ने विधान की भव्यता को लेकर मुनि श्री को लिखा है। इसकी पंद्रहवीं कड़ी में पढ़िए शोभा-विनोद जैन के विचार…


जय जिनेंद्र

श्री 108 अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं श्री 105 क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में भगवान 1008 श्री पार्श्वनाथ समवशरण के दर्शन एवं बीते 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामण्डल विधान के भव्य आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इसी श्रंखला में श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह, गुरुदेव का पिच्छीका परिवर्तन, विश्व शांति महायज्ञ, गुरुपूजन सानन्द संपन्न हुआ। इस आयोजन का हिस्सा बनकर मेरे मन को बहुत अच्छा लगा और मुझे महा आनन्द की प्राप्ति हुई। इस प्रकार गुरुदेव का वात्सल्य, करुणा बरसती रहे और हमें पुण्य प्राप्ति हो।

इसी हमें स्मृति नगर समाज को गुरुदेव के 2023 के चार्तुमास का लाभ प्राप्त हुआ। आशा है कि हमेशा गुरु वाणी सुनने व ग्रहण करने योग प्राप्त हुआ। हम सभी के गुरुदेव सरल स्वभाव, करुणा, प्रेम, वात्सल्य के धनी है। इस चर्तुमास में बहुत सारा धर्म लाभ मिला।

हमें गुरुदेव को आहार दान देने का मौका भी मिला। हमें गुरुदेव की प्रीत ऐसी हो गई है कि हम एक दिन भी उनके दर्शन किए बिना नहीं रह पाते। गुरु की डांट भी हमें अच्छी लगी। नंबर वन नमकीन को पिच्छिका भी प्राप्त हुई।

हम गुरुदेव के बहुत-बहुत आभारी हैं। नंबर वन नमकीन का गुरुदेव को बार नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु…

शोभा-विनोद जैन

ये भी पढ़े:- 

पत्र नंबर 1

पत्र नंबर 2

पत्र नंबर 3

पत्र नंबर 4

पत्र नंबर 5

पत्र नंबर 6

पत्र नंबर 7

पत्र नंबर 8

पत्र नंबर 9

पत्र नंबर 10

पत्र नंबर 11

पत्र नंबर 12

पत्र नंबर 13

पत्र नंबर 14

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page