बड़ामलहरा में मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज की भव्य मंगल अगवानी की गई। महिला परिषद एवं गुरु भक्ति महिला मंडल ने पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं गुरु वंदना कर धर्मलाभ अर्जित किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन रागी एवं रत्नेश जैन की यह रिपोर्ट।
बड़ामलहरा/बकस्वाहा। निकटवर्ती नगर बड़ामलहरा में आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज का नगर एवं क्षेत्रीय जैन समाज ने भव्य मंगल स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने ध्वज, मंगल कलश एवं भक्ति-भाव के साथ अगवानी कर धर्मलाभ अर्जित किया।
महिला परिषद ने किया पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं गुरु भक्ति महिला मंडल, बड़ामलहरा की महिलाओं ने मुनि द्वय का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट अर्पित की। श्रद्धा एवं भक्ति से सम्पन्न इस आयोजन में गुरु वंदना के माध्यम से पुण्य संचय किया गया।
महिला सदस्यों की रही गरिमामयी सहभागिता
कार्यक्रम में महिला परिषद की प्रांतीय संगठन सचिव केशर जैन “रजनी”, चेयर पर्सन दीप्ति जैन, मालती जैन, सोमप्रभा जैन, ज्योति जैन, चंदा जैन, रिंकी जैन, कमला जैन, कमलकुमारी जैन, मनीषा जैन, ममता जैन, पुष्पा जैन, सविता जैन, विनीता जैन, प्रियंका जैन, अंजु जैन एवं रिचा जैन सहित सभी सदस्यों की सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता रही।
2 अगस्त को होगा मंगल कलश स्थापना समारोह
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 का मंगल चातुर्मास बड़ामलहरा में सम्पन्न होने जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगल कलश स्थापना समारोह आगामी 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
चातुर्मास से बढ़ेगी धर्म प्रभावना
मुनि द्वय के चातुर्मास से बड़ामलहरा क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। श्रद्धालुओं को चार माह तक प्रवचन, स्वाध्याय एवं संयम साधना का लाभ प्राप्त होगा, जिससे समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरण को बल मिलेगा।













Add Comment