समाचार

श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान को लेकर पत्र - 14 : अतिशय क्षेत्र में हुआ पुनः अतिशय – नितिन झांझरी


अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन भी इसी कार्यक्रम में किया गया। आयोजन के बाद समाज के विभिन्न श्रेष्ठी जनों ने विधान की भव्यता को लेकर मुनि श्री को लिखा है। इसकी चौदहवीं कड़ी में पढ़िए प्रतिष्ठाचार्य नगर पुरोहित नितिन झांझरी के विचार…


श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित भव्यति-भव्य श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान महोत्सव को लेकर परम पूज्य अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी गुरुदेव के सानिध्य में छोटी सी कल्पना को लेकर आयोजन की भूमिका बनी थी लेकिन क्षेत्र का अतिशय और गुरुदेव का आशीर्वाद ऐसा प्राप्त हुआ कि जो कल्पना गुरुदेव ने पांच श्रावकों के साथ प्रारंभ की थी, उसमें प्रतिष्ठाचार्य, श्री दिगंबर जैन समाज अंजनी नगर एवं महोत्सव के प्रमुख संयोजक श्री नरेंद्र जी -शकुंतला वेद और भरत जैन के साथ एक के बाद एक साथी जुड़ते गए और कारवां बनता गया। दो भव्य समवशरण और 24 गंधकुटी और प्रयत्न ग्रुप इंदौर द्वारा भव्य मंडल की रचना कर दो और 24 यानी 27 और एक यानी कुल मिलाकर 9 का अंक बनाते हुए यह महोत्सव विधान के नाम और फल के स्वरूप में फलीभूत हुआ। मुझे भी अपने साथी प्रतिष्ठाचार्य श्री विनोद जी पगारिया और पंडित कीर्तेश जी पारसोला, संगीतकार श्री विक्की एंड पार्टी के साथ प्रक्रिया विधि के साथ महापूजन का अवसर मिला। नवग्रह जिनालय के इतिहास में यह महोत्सव हमेशा याद रखा जाएगा।

गुरु की कृपा बरसती रहे इसी मंगल कामना के साथ आयोजक एवं सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई..

 प्रतिष्ठाचार्य विद्वतरत्न नगर पुरोहित वाणी भूषण पंडित नितिन झांझरी

ये भी पढ़े :-

पत्र नंबर 1

पत्र नंबर 2

पत्र नंबर 3

पत्र नंबर 4

पत्र नंबर 5

पत्र नंबर 6

पत्र नंबर 7

पत्र नंबर 8

पत्र नंबर 9

पत्र नंबर 10

पत्र नंबर 11

पत्र नंबर 12

पत्र नंबर 13

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page