समाचार

RUHS मेडिकल कॉलेज के वार्षिक महोत्सव ARENA–2026 में डॉ. श्रेयांश जैन बने चीफ कोऑर्डिनेटर: विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित


राजाखेड़ा निवासी युवा चिकित्सक डॉ. श्रेयांश जैन का RUHS मेडिकल कॉलेज, जयपुर के वार्षिक महोत्सव ARENA–2026 में चीफ कोऑर्डिनेटर (स्पोर्ट्स) के रूप में चयन हुआ। उत्कृष्ट नेतृत्व एवं संगठन क्षमता के लिए उन्हें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सम्मानित किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।


धौलपुर/राजाखेड़ा। जैसवाल जैन समाज के धारापुरा परिवार के होनहार युवा चिकित्सक डॉ. श्रेयांश जैन का RUHS मेडिकल कॉलेज, जयपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों के वार्षिक महोत्सव ARENA–2026 में चीफ कोऑर्डिनेटर (स्पोर्ट्स) के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयन किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज एवं चिकित्सा जगत में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

डॉ. श्रेयांश जैन, राजाखेड़ा निवासी श्री दिलीप कुमार जैन एवं श्रीमती ममता जैन के सुपुत्र हैं। उन्हें यह दायित्व उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन, संगठन क्षमता, सेवा-भाव एवं निरंतर परिश्रम को देखते हुए सौंपा गया है। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और कार्यकुशलता का प्रमाण मानी जा रही है।

वार्षिक महोत्सव के दौरान डॉ. श्रेयांश जैन को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के करकमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिवार, समाज तथा चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बना।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों ने डॉ. श्रेयांश जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी चिकित्सा सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page