समाचार

वैभव गोवाडिया को युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया: राजस्थान प्रोविंस के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीतेश वगैरिया को बनाया 


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने संस्था के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव गोवाडिया सागवाड़ा को मनोनीत कर निष्ठा और समर्पित भाव से समाज सेवा और युवा शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़कर समाज के समग्र विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने संस्था के युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव गोवाडिया सागवाड़ा को मनोनीत कर निष्ठा और समर्पित भाव से समाज सेवा और युवा शक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़कर समाज के समग्र विकास के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि विपिन गांधी ने वैभव गोवाडिया को देश के पांचों प्रोविंसेज राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश तथा शेष भारत के लिए कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया। इसी क्रम में राजस्थान प्रोविंस के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर उदयपुर निवासी सीए प्रीतेश वगैरिया को मनोनीत किया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों के मनोनयन से हूमड़ समाज के युवाओं में हर्ष व्याप्त हो गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page