समाचार

मुनिश्री प्रमाण सागर जी से केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया आशीर्वाद : पंचकल्याणक स्थल पर पहुंचे थे मंत्री


जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे साहित्य प्राप्त किया। भोपाल से पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


भोपाल। भोपाल में आयोजित जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टीटी नगर, भोपाल विराजमान मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्म चर्चा कर मुनिश्री का साहित्य प्राप्त किया।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, बाल ब्रह्मचारी अभय भैया, इंदौर से सौरभ पाटोदी और समाजजनों ने दुप्पटा पहनकर स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठी जन मौजूद रहे। भोपाल में मुनिश्री प्रमाणसागर जी ससंघ में जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है। यहां दूर प्रदेश और नगरों और शहरों से श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page