समाचार

टीएमयू के नमन जैन मिस्टर तो सुष्मिता राणा बनीं मिस फेयरवेल : करियर निर्माण के लिए नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का होना आवश्यक


टीएमयू के कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इंफ़ार्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में बीटेक एआई, बीटेक आईबीएम और बीटेक डेटा साइंस की फेयरवेल पार्टी- साइन ऑफ 2026 का आयोजन किया। इसमें कई रंग देखने को मिले। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। सम्मान समारोह भी हुआ। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटीके कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज़ एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी में बीटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीटेक आईबीएम और बीटेक डेटा साइंस की फेयरवेल पार्टी-साइन ऑफ 2026 में नमन जैन को मिस्टर फेयरवेल और सुष्मिता राणा को मिस फेयरवेल चुना गया। दूसरी ओर वेदिका राणा को मिस चार्म और रोहन सिंह को मिस्टर चार्म के सम्मान से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति-चिह्न, ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान जूनियर और सीनियर स्टूडेंट्स की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। एकल और समूह नृत्य, गायन, कविता पाठ, मनोरंजक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और आनंद से भर दिया।

मंच संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया

मिस और मिस्टर की प्रतियोगिता में तीन चरणों-रैंप वॉक, टैलेंट हंट और प्रश्नोत्तरी के जरिए के स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व, संप्रेषण कौशल, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इससे पूर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके ऋद्धि-सिद्धि भवन में कार्यक्रम का शंखनाद किया।

अनुसंधान और सतत् सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें 

डीन प्रो. द्विवेदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं। कठिन परिस्थितियां व्यक्ति की वास्तविक क्षमता को उजागर करती हैं। इसलिए असफलताओं से घबराने के बजाए उन्हें सीखने का अवसर समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और उभरती हुई तकनीकें विश्व को नई दिशा देंगी, इसलिए स्टूडेंट्स को नवाचार, अनुसंधान और सतत् सीखने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। बीटेक-एआई विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन विशाल गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी में अर्जित ज्ञान, अनुभव, मित्रता और संस्कार स्टूडेंट्स जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

यह रहे मौजूद 

फेयरवेल पार्टी-साइन ऑफ 2026 में बीटेक-एआई के एचओडी डॉ. मोहन विशाल गुप्ता, बीटेक-आईबीएम के एचओडी डॉ. अमित सिंह, बीटेक-डेटा साइंस के एचओडी डॉ. अजय रस्तोगी, क्लास मेंटर्स श्री उमेश चंद्र गरजोला, वरुण कुटन, के.वी. आनंद, डॉ. अमित कुमार, मोहित मिश्रा, डॉ. नूपाराम चौहान, आशीष बिश्नोई, उग्रसेन आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नवनीत बिश्नोई, डॉ. शालिनी निनोरिया, हरजिंद्र सिंह, डॉ. विशाल मिश्रा, अजय सिंह, निर्पेश चौहान आदि शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page