समाचार

युवा परिषद की उदयपुर संभागीय कार्यशाला रविवार को: पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया जाएगा संकल्प, 


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला और बैठक 14 जून को आयोजित होगी। उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी शाखाओं के अध्यक्ष, महामंत्रियों की आवश्यक बैठक उदयपुर में की जा रही है। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला और बैठक 14 जून को आयोजित होगी। उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी शाखाओं के अध्यक्ष, महामंत्रियों की आवश्यक बैठक उदयपुर में की जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन तथा राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन के मार्गदर्शन में कार्यशाला होगी। जिलाध्यक्ष अरुण लुणदिया और महामंत्री मनोज गदिया ने बताया कि प्रथम बार उदयपुर में कार्यशाला और बैठक में उदयपुर संभाग के सभी शाखाओं के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। साथ ही आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी की सुशिष्या प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बलीचा स्थित श्री सुप्रकाश मती ध्यानोदय केंद्र में पौधरोपण किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page